लालगंज: जन समस्याओं के समाधान के लिए 19 मई को सररिया पंचायत में शिविर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
लालगंज प्रखंड क्षेत्र के सररिया पंचायत में 19 मई को जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर जन समस्याओं के निष्पादन हेतु शिविर लगाया जाएगा जहां वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बिजली बिल सुधार, जमाबंदी सहित अन्य समस्याओं का अधिकारियों के द्वारा सुनवाई किया जाएगा तथा उसका मौके पर हीं निष्पादन किया जाएगा।