शिवपुरी नगर: झलवासा में पिता ने शराब के नशे में बेटी पर हंसिया से हमला किया, हाथ में 7 टांके आए
शिवपुरी जिले सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवासा में एक पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी 18 वर्षीय बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता अंजलि रावत अपने घर में सब्जी बना रही थी, तभी पिता महेंद्र रावत ने अचानक हसिए से हमला कर दिया।हमले से बचने की कोशिश में अंजलि का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।