उनियारा: अलीगढ़ में दशहरा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Uniara, Tonk | Oct 20, 2026 अलीगढ़ कस्बे में दशहरा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के बालाकिला चौराहे से भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे व पट्टेबाजी के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम के जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान रामजी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, शंकर जी, पार्वती जी, परशुराम जी की भव्य झांकी सजाई गई।