*छात्राओं ने दैनिक भास्कर एक्सपोजर विजिट में जानी मीडिया क्षेत्र की कार्यप्रणाली*
इंदौर, 27 अगस्त 2026
स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस सेल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदौर द्वारा UN Women Link Women Project के संयुक्त आयोजन में छात्राओं के लिए दैनिक भास्कर एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों, कार्यस्थल के वातावरण तथा उपलब्ध कैरियर एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक्सपोजर विजिट में 50 छात्राओं ने सहभागिता की। दैनिक भास्कर की ओर से श्री दुर्गानंदजी झा एवं श्री शिवनारायणजी तिवारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए मीडिया क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने समाचार संकलन, समाचार लेखन, संपादन एवं प्रकाशन की प्रक्रिया के साथ-साथ प्रिंट और डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान छात्राओं को मीडिया क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों एवं रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने मीडिया के बदलते स्वरूप, तकनीकी बदलावों तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आवश्यक कौशल के संबंध में भी जानकारी दी। एक्सपोजर विजिट के माध्यम से छात्राओं को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जोड़ने का अवसर मिला।
रोजगार भ्रमण का मार्गदर्शन एवं संयोजन जिला नोडल, स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस सेल की डॉ. सीमा तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. रितु माथुरिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. साधना मंडलोई एवं डॉ. सोनिया गोसर का सहयोग रहा।
UN Women Link Women Project की ओर से श्री दीपक शिंदे एवं सुश्री दीपिका सिंह की सहभागिता रही। उनके समन्वय से छात्राओं को व्यावसायिक क्षेत्र के वास्तविक कार्य वातावरण एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह एक्सपोजर विजिट छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं कैरियर उन्मुख रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में मीडिया क्षेत्र के प्रति समझ विकसित हुई तथा उन्हें भविष्य में उपलब्ध कैरियर एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की व्यावहारिक जानकारी मिली। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप भविष्य के कैरियर विकल्पों के चयन के लिए भी प्रेरित किया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #CareerGuidance #ExposureVisit #WomenEmpowerment
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh