बागपत-बड़ौत: पूर्व चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
बड़ौत। भाजपा नेता एवं बड़ौत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि पुत्र शिवकुमार, निवासी बिजरौल मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ।
पुलिस के मुताबिक पूरा मामला—
🔹 7 सितंबर को अमित राणा ने थाना बड़ौत में तहरीर देकर बताया था कि बिजरौल निवासी रवि ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
🔹 9 सितंबर को बड़ौत पुलिस भूतभट्टे गौशाला-आचार्य खेड़ा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।
🔹 पुलिस के अनुसार, रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि के दाहिने पैर में गोली लगी।
🔹 घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बड़ौत भेजा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
🔹 आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
🔹 पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बड़ौत और खेकड़ा थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास में कुल 30 मुकदमों का उल्लेख किया है।
पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Baghpat Police Rambir Arya Kulvir Rathi Rld अमित चौधरी उर्फ जडेजा सनातनी अपराजिता Yogesh Gujjar Dushyant Tomar Amit Rana Shankey Chaudhary
#BagpatNews #BarautNews #Bagpat #AmitRana #BarautPolice #PoliceEncounter #BreakingNews #UPNews #Bijnrol #CrimeNews