गुना: इंदौर से भिंड जा रहे बाइक सवार से गुना बाईपास पर लूटपाट करने वाला आरोपी कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले आरोपी को पकड़ा है। 1 अगस्त को थाना प्रभारी अनूप भार्गव में बताया, फरियादी राकेश कुशवाह निवासी जिला भिंड ने 1 अगस्त दोपहर को ₹3000 नगदी और मोबाइल लूट की रिपोर्ट की। CCTV की मदद से आरोपी जितेंद्र ओझा निवासी पुरानी छावनी को गिरफ्तार किया। मोबाइल और नगदी बरामद किए है। घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त कर कार्यवाही की।