गुना: नेशनल हाईवे 46 पर साक्षी कॉलेज के पास सड़क पर मिलीं आधा दर्जन गायों के शव, लोगों में नाराज़गी
गुना में म्याना थाना के NH 46 पर साक्षी कॉलेज के पास आधा दर्जन गायों के शव 2 अगस्त को सड़क पर पड़े मिले। गायों की हालत देख लोगों ने नाराजगी जताई।एवं गायों की मौत पर दुख जताया। सुबह से शाम तक सड़क पर गायों के शव पड़े रहे। म्याना पुलिस को सूचना के बाद हाईवे की टीम ने शाम को सड़क से गायों के शव हटाकर दफनाया गया। लोगों ने बेसहारा गायो के इंतजाम की मांग की है।