गुना: खोखर गांव में बाढ़-बारिश से उजड़े आशियाने, 6-7 परिवार बेघर, प्रशासन ने सरकारी स्कूल में ठहराया
गुना जनपद पंचायत के ग्राम खोखर में 29 जुलाई को बाढ़ और बारिश ने कई आशियाने उजाड़ दिए। 1 अगस्त को ग्राम पंचायत के सहायक सचिव राजपाल यादव ने बताया, 6 से 7 परिवारों के मकान गिर गए। घर गृहस्ती का सामान दब गया और बह गया। प्रभावित लोगों को सरकारी स्कूल में ठहरा कर खाने-पीने की व्यवस्था की है। सर्वे टीम ने मौके पर सर्वे कर आकलन किया। शासन से मदद दिलाई जाएगी।