गुना: गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर फतेहगढ़ गांव का पुल टूटा, बमोरी विधायक के प्रयास से मरम्मत शुरू
गुना जिले में बाढ़ बारिश से कई रास्ते और पुल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए। 2 अगस्त को बरसाती गांव के लोगों ने वीडियो जारी कर कहा, राजस्थान को जोड़ने वाले गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे के फतेहगढ़ बरसाती गांव की नदी का पुल टूट गया सड़क संपर्क बंद है। बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के प्रयासों से टूटे पुल की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। जल्द गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे शुरू होगा।