भीलवाड़ा। गौसेवा एवं गौ-रक्षा के संकल्प को सशक्त करते हुए हरि शेवा धर्मशाला भीलवाड़ा की ओर से श्री दादूदयाल गौशाला समिति को एक महिंद्रा केम्पर गौ-रक्षा वाहन (एम्बुलेंस) प्रदान किया गया है। यह झरण्या गौशाला राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे में बॉली रोड पर स्थित है। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ सोमवार को हुआ।