उचकागांव: उचकागाँव के उजरा नारायणपुर में पति-पत्नी को पीटकर घायल किया गया, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव में केस करने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने बथान में बैठे रामकुंवर शर्मा पर तलवार और लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। बीच बचाव में आई उनकी पत्नी लीलावती देवी की भी जमकर पिटाई की गई। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।