उचकागांव: उचकागाँव के भगवान टोला निवासी युवक पर फायरिंग मामले में फर्द बयान के लिए पुलिस गोरखपुर पहुँची
मीरगंज के हरखौली गाँव के पास बाइक से मीरगंज लैब पर जाने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने सर में गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसका फिलहाल गोरखपुर में ईलाज चल रहा है। घायल युवक के फर्द बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगी। जिसके लिए पुलिस गोरखपुर गयी है। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि ईलाज जारी है और स्थिति अभी भी नाजुक बनी है।