उचकागांव: उचकागाँव में लैब संचालक को रंगदारी नहीं देने पर सिर में गोली मारी गई, मामले में 4 लोगों पर FIR दर्ज, एक गिरफ्तार
मीरगंज थाना के हरखौली गांव के समीप सोमवार को बदमाशों द्वारा लैब संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पत्नी नेहा देवी के आवेदन पर 4 लोगो पर FIR दर्ज कर ली है। जिसमें से एक नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित धनंजय यादव है जो उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला निवासी है।