कोडरमा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना प्रमाण है कि सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड की महिलाओं की कितनी चिंता है-जिलाअध्यक्ष JMM
गुरुवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले भर में लगे शिविरों का झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे द्वारा मुआयना किया गया। मौके पर उन्होंने कहा की झारखंड की वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड की महिलाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाई गई या योजना सीधे रूप में महिलाओं के लिए सम्मान है।