कोडरमा: गांधी स्कूल रोड निवासी वैष्णवी केबीसी में अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सवालों का देगी जवाब
गांधी स्कूल रोड निवासी बिजली मिस्त्री उमाशंकर भारती की 21 वर्ष पुत्री वैष्णवी कुमारी ने केबीसी-16 के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देते हुए नजर आयेंगी। कौन बनेगा करोड़पति की कंटेस्टेंट वैष्णवी ने बताया कि केबीसी में जाने के लिए वह पिछले तीन वर्षों से प्रयासरत थी।