मानिकपुर: ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, बरामद हुआ सात हजार का फोन
चित्रकूट। जीआरपी मानिकपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सौरभ पांडेय (21) निवासी रीवा (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सात हजार रुपये कीमत का रियलमी नारजो मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। उस पर पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।