लालगंज: हलिया लालगंज मार्ग पर स्थित लालापुर गांव के पास नील गाय से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, सीएचसी में चल रहा उपचार
लालगंज थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग पर स्थित लालापुर गांव के पास सोमवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बरगड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई। राहगीरों द्वारा जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर इलाज चल रहा है।