फुल्लीडूमर: पुरानी राता गांव के विषहरी स्थान मंदिर में नाग पंचमी पर लगी पूजा अर्चना के लिए भीड़, दर्जनों बकरे की दी गई बलि
प्रखंड के प्रसिद्ध पुरानी राता गांव स्थित विषहरी स्थान मंदिर सहित विभिन्न गांव में नाग पंचमी पूजा धूमधाम से मनाई गई। सावन मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। जहां नाग देवता की पूजा की जाती है। बहुत जगह नाग को धारण करने वाले भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। नाग पंचमी को लेकर हर घर में दूध-लावा चढ़ाकर पूजा/अर्चना की गई।