फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं गोड़ा अस्पताल में पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 523 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ा में शिविर लगाकर कुल 523 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस मौके पर फुल्लीडुमर अस्पताल में डॉ.पूनम कुमारी, डॉ.बीबी आयशा,डॉ. राकेश कुमार एवं गोड़ा अस्पताल में डॉ. एस के मिश्रा, डॉ कंचन प्रभा ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवाई दी।