फुल्लीडूमर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार, बहुत जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
प्रखंड के धनकुड़िया फील्ड के पास नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। इसका निर्माण सरकार द्वारा 7 करोड़ 9 लख रुपए की राशि से किया गया है। 30 बेड वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल से प्रखंड वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। डीएम अंशुल कुमार के प्रयास से इस अस्पताल भवन का निर्माण यहां कराया गया है।