फुल्लीडूमर: तेलिया मोड़ के पास फुली डूंगरपुर पुलिस ने बाइक सवार दो युवक को 37 लीटर देसी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो युवक को 37 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लियान गिरफ्तार युवक शंभूगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव के आलोक कुमार एवं विकास कुमार है। जिसे थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने गुप्त सूचना पर शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को कल जेल भेजा जाएगा।