फुल्लीडूमर: अस्पताल में सर्वर की समस्या से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम पड़ा धीमा, समय पर नहीं मिल रहा प्रमाण पत्र
फुल्लीडुमर अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम सर्वर की समस्या से काफी धीमा पड़ गया है। इसके पोर्टल में सर्वर काफी धीमा चल रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर प्रीतम कुमार ने बताया कि दिनभर में बड़ी मुश्किल से 3-4 प्रमाण पत्र ही बन पाते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल में कोई खराबी नहीं है। यह समस्या पूरे राज्य में है।