फर्रुखाबाद: गांव अमेठी निवासी युवक ने दबंगों पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत; युवक अस्पताल में भर्ती
थाना कादरीगेट अंतर्गत गांव अमेठी निवासी आनमवीर पुत्र रहीम ने गांव के कुछ दबंगों पर पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में आनमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल आनमवीर को लेकर थाना कादरीगेट पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेज दिया,