रहुई: धमौली बाजार में प्रशासन ने भारी सुरक्षा के साथ अतिक्रमण की दुकानों को कराया मुक्त
Rahui, Nalanda | Jun 25, 2025 पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रहुई प्रखंड में बुधवार को सुबह 11 बजे से एक व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जहां वेना थाना क्षेत्र के धमौली बाजार से सुपासंग जाने वाली सड़क पर स्थित अवैध निर्माणों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनों के साथ-साथ एक व्यापक सुरक्षा तंत्र तैयार किया गया।