रहुई: रहुई थाना के पास शिव मंदिर के प्रांगण में नए विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा
Rahui, Nalanda | Jun 24, 2025 रहुई थाना के पास स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में नए विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी श्रवण पांडेय ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया कि पहले मंदिर के आगे अर्धनिर्मित दीवार को खड़ा कर मंडप के आकर का बनाया गया था जिसके ऊपर छत नहीं थी। इस तरह बारिश में काफी समस्या होती थी और विवाह कराने आए लोगों को भी समस्या होती थी।