रहुई: वेना पुलिस ने पटना से एक अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया
Rahui, Nalanda | Jun 22, 2025 वेना थाना की पुलिस ने अपृहित एक लड़की को सकुशल बरामद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने रविवार की शाम 6 बजे बताया कि बीते 18 जून को एक लड़की अदिति कुमारी का अपृहीत होने का मामला आया था। जिसे पुलिस ने 22 जून को पटना से बरामद किया गया है साथ ही उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बुधन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कारवाई की जा रही.