भीकनगांव: दादागुरु भीकनगांव पहुंचे, युवाओं से किया नर्मदा परिक्रमा का आग्रहः बोले- हर गांव तीर्थ, पेड़-नदी हमारी पहचान
भीकनगांव में नर्मदा साधक निराहार अवधूत संत दादा गुरु पहुंचे। गुरुवार रात दीपक ठाकुर, नंदा ब्राह्मणे सहित कई साधकों ने ढोल-ताशे बजाकर, फूल बरसाकर और रंगोली सजाकर उनका स्वागत किया। दादा गुरु ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, नर्मदा सेवा और जैविक खेती को लेकर लोगों से बात की।