चौमूं: चोंमू थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा,आरोपी से 38 ग्राम स्मैक की बरामद
Chomu, Jaipur | May 14, 2024 चौमूं थाना पुलिस और सीएसटी की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी को 38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जैतपुरा इलाके में एक युवक द्वारा स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। जहां पर पुलिस ने आरोपी यशवीर सिंह पुत्र सुबे सिंह सेरावत को गिरफ्तार किया है।