चौमूं: चोंमू किशनगढ़ सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत
Chomu, Jaipur | May 12, 2024 किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके के चोंमू सड़क मार्ग पर डूंगरी कला बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वही अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना के बाद किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।