चौमूं: सामोद थाना इलाके के मोरिया गांव में दिनदहाड़े चोरों ने एक सोने मकान को बनाया निशाना,इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर हुए फरार
Chomu, Jaipur | May 11, 2024 चौमूं के सामोद थाना इलाके के मोरीजा गांव स्थित एक सूने मकान को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक दिनेश मीणा जब अपने मकान में बिजली का कनेक्शन करवाने के लिए कर्मचारी को लेकर पहुंचे तो इस चोरी की वारदात का पता चला। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।