चौमूं: क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
Chomu, Jaipur | May 10, 2024 चौमूं उपखंड इलाके में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। परशुराम जन्मोत्सव श्याम मंदिर में विधि-विधान भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भगवान परशुराम का फूलों से दरबार सजाया गया।