चौमूं: इंदिरा कॉलोनी में बीती रात अचानक शार्ट सर्किट होने से बिजली के पोल में लगी आग, आसपास के इलाके में दहशत का माहौल
Chomu, Jaipur | May 13, 2024 चौमूं शहर की इंदिरा कॉलोनी में रविवार देर रात को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के पोल में आग लग गई। देखते ही देखते बिजली के पोल में तेज आग की लपटें उठने लगी। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानी लोगों ने बताया कि विद्युत पोल में आग लगने की सूचना बिजली विभाग व दमकल को दी गई। इसके बाद आग पर दमकल विभाग के दमकल कर्मियों ने काबू पाया।