गिरिडीह: बोडो निवासी दंपती को परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाला, घायल अशोक रजक व पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज जारी
पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो निवासी अशोक कुमार रजक और इनकी पत्नी भारती देवी को घर के ही लोगों ने मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। शनिवार को दोनों का इलाज 1बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। इस बाबत पीड़ित दंपति ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीब्य सोनू समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।