पटियाली: बरूईपुर गांव में रोटी बनाते समय महिला को सांप ने काटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के ग्राम बरईपुर में 30 वर्षीय शीला पत्नी रज्जन मिश्रा को घर में आटा माड़ते समय सांप ने दाएं पैर के पंजे पर काट लिया। परिजन पहले उन्हें एक वैद्य के पास ले गए, फिर सीएचसी पटियाली पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि महिला की हालत सामान्य है।