सेन्हा: विष्णुगढ़: मासूम बच्ची की हत्या ने भाजपा की साजिशी राजनीति को किया बेनकाब - मोजम्मिल अहमद, झामुमो जिलाध्यक्ष
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कांड ने भाजपा के साजिशी चेहरे को उजागर कर दिया है।