पटना ग्रामीण: पटना: पीरबहोर थाना क्षेत्र में SBI बैंक में लूट की साजिश नाकाम, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्रू SBI शाखा में लूट की कोशिश नाकाम हो गई। शुक्रवार को बैंक में मौजूद तीन लुटेरों ने ग्राहक को ठगने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर की सतर्कता से उनकी साजिश नाकाम हो गई। मैनेजर ने गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार और रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया।