जलालाबाद: शाहपुर में बंधे में दरार, पांच गांवों पर बाढ़ का खतरा, टूटने पर हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने की आशंका
जलालाबाद। तहसील क्षेत्र के शाहपुर गांव में रामगंगा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए करीब दो माह पूर्व बनाए गए 120 मीटर लंबे बंधे में दरार पड़ने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। बंधा टूटने पर शाहपुर, हथिनापुर, बलदेवपुर, उमरपुर और शेरपुर चिरघुटी फरीदापुर गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने की आशंका