जमुई: नरगंजो के पास उत्पाद विभाग ने 436 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ मालवाहक ऑटो को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर प्रभारी उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में एएसआई नागो लकड़ा के द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान रविवार की रात करीब 10:00 बजे सिमुलतला थाना क्षेत्र के नरगंजो के पास से 436 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मालवाहक ऑटो वाहन को जब्त किया गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।