जमुई: सदर अस्पताल के IDSP कार्यालय में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कागजात जलकर हुए राख
Jamui, Jamui | Feb 9, 2025 सदर अस्पताल के IDSP कार्यालय में रविवार की शाम 4:00 बजे अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। उंसके बाद फ़ौरन सिविल सर्जन अमृत किशोर और अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए कर्मियों को निर्दश देने लगे। इस अगलगी में पूरे सदर अस्पताल में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।