जमुई: पुरानी बाजार से वासुकी दल ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाला भव्य जुलूस
Jamui, Jamui | Feb 9, 2025 पुरानी बाजार से रविवार की देर शाम 8 बजे के करीब वासुकी दल की ओर से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया। जो शहर के पुरानी बाजार, थाना चौक, महाराजगंज ,पोस्ट ऑफिस रोड, खैरा मोड़ होते हुए शहर के बोधवन तालाब पहुंच विधि विधान के साथ मां सरस्वती का विसर्जन किया जाएगा।