सतगावां: सतगावां पुलिस ने नौवाचक में फरार अभियुक्त के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
ग्राम नौवाचक में पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जप्ती की है। फरार अभियुक्त नौवाचक निवासी अजय ठाकुर पिता जवाहर ठाकुर के खिलाफ सतगावां थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विदित हो, फरार आरोपी के घर पर सरेंडर करने को लेकर पूर्व में इश्तहार चिपकाया गया था।