नौतनवा: नौतनवा इंटर कालेज खेल मैदान के क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया ने नेपाल टीम को पांच विकेट से हराकर जीती ट्राफी
नौतनवा इंटर कालेज खेल मैदान में आयोजित मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 सीजन द्वितीय में शनिवार दोपहर फाइनल मैच देवरिया क्रिकेट एकेडमी देवरिया व स्टार क्रिकेट एकेडमी नेपाल के बीच खेला गया। देवरिया ने नेपाल की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली।