निचलौल: सेवतरी पंचायत भवन में सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, निःशुल्क दवा का किया गया वितरण
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, जिला महामंत्री करूणेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।