नौतनवा: हल्द्वानी प्रकरण को लेकर महाराजगंज में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, भारत नेपाल सीमा पर भी सतर्क दिखे अधिकारी
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़के दंगे को देखते हुए शुक्रवार को महराजगंज पुलिस भी अलर्ट रही,जुम्मे की नमाज को देखते हुए जिले भर के एसडीएम से लेकर सीओ और थानाध्यक्ष क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे । भारत नेपाल सीमा पर भी एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा और सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने फ्लैग मार्च करते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।