नौतनवा: सेवतारी गांव में छापेमारी के दौरान 131 बोरी धान बरामद, कस्टम को सुपुर्द
परसामलिक थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम मुखबीर की सूचना पर सीमावर्ती चौकी सेवतरी के मुख्य गांव में छापेमारी किया जहां तस्करी के लिए अबैध रूप से रखी गयी एक सौ इकतीस बोरी लावारिस धान बरामद हुआ जिसे कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया और जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां को भेजा गया।