नौतनवा: गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण में बाधा आने पर राजमार्ग के किनारे एनएचआई द्वारा अधिगृहीत की भूमि को खाली न करने पर तहसील प्रशासन ने शनिवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ संपतिहा में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर एसडीएम,सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।