🛕 मुज़फ्फरपुर के लिए ऐतिहासिक दिन: बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर को मिली मंजूरी, नगर निगम बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले
मुज़फ्फरपुर नगर भवन में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में श्रावण मास की तैयारियों, नए राशन कार्ड के लिए विशेष कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति तथा वृद्धा, दिव्यांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। इस बीच शहर के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी रही कि बिहार सरकार ने बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम चरण के कार्य का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने, स्थानीय रोजगार बढ़ाने और मुज़फ्फरपुर के समग्र विकास को नई गति देने में मील का पत्थर साबित होगी। हर-हर महादेव! 🚩🙏
#TirhutNow #Muzaffarpur #GaribnathDhamCorridor #NagarNigam #BiharNews
Musahri, Muzaffarpur | Jul 27, 2026