उत्तरकाशी पवाणी गांव में अचानक लकड़ी के घरों में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। भवन लकड़ी के होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। मंगलवार शाम सीमांत विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत पंवाणी में ये भीषण अग्निकांड की घटना हुई।
आग की चपेट में आने से गांव के करीब 30 आवासीय भवन जलकर खाक हो गए हैं।
रसोई गैस सिलिंडरों में विस्फोट होने से लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लकड़ी के मकान होने और पांच से सात घरेलू गैस सिलिंडरों में धमाका होने के कारण आग ने देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।