मदनपुर: बासा बिगहा-चेई सड़क किनारे झाड़ी से 240 लीटर स्पिरिट बरामद
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बासा बिगहा से चेई जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी गई कुल 240 लीटर स्पिरिट बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ी में स्पिरिट छिपाकर