नैनीताल: पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर सीमा टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिनी स्टेडियम से रैली निकाली
पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर सीमा टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। मिनी स्टेडियम से निकाली गई रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होकर वापस मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा उनकी मेहनत का फल जनता ने जीत से दी। वह जल्द पार्किंग निर्माण, सीएचसी की सुविधाओं को बढ़ाना, सड़क सुधारीकरण के साथ अन्य समस्याओं को दूर करेंगी।